{"_id":"575713e14f1c1bee5a9c558a","slug":"demonstrated-against-kotedar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के विरोध में प्रदर्शन किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के विरोध में प्रदर्शन किया
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया ।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक क्षेत्र के धौरापार गांव के कार्डधारकों ने मंगलवार को मेंहदावल तहसील दिवस पर कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कोटेदार पर वितरण में मनमानी किए जाने का आरोप लगाते हुए तहसील दिवस प्रभारी उपजिलाधिकारी रातजीवन को शिकायती पत्र देकर जांच कराने की मांग की। कार्डधारकों ने आरोप सही सिद्ध होने पर कोटेेदार का कोटा निरस्त करते हुए नए कोटेदार का चयन करने की कार्यवाही शुरू करने की मांग की।
गांव वालों का आरोप था कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली तहत मिलने वाला राशन, चीनी और मिट्टी के तेल का कोटेदार ठीक ढंग से वितरण नहीं करते है। कार्डधारकों से मिट्टी का तेल 20 रुपये प्रति लीटर की दर की वसूली, एपीएल. कार्डधारकों को राशन का वितरण नहीं करने, बीपीएल कार्डधारकों को भी उचित मात्रा में राशन नहीं देने का आरोप लगाया है। कोटेदार वितरण में बीपीएल कार्डधारकों को प्रति यूनिट डेढ़ किलो चावल व दो किलो गेहूं देते हैं, और इनसे पैसे की वसूली वह पूरी करते हैं। इसके अलावा भी कोटेदार पीडीएस प्रणाली में काफी अनियमितता बरतते हैं। जिससे पात्र कार्डधारकों को मिलने वाली सभी सस्ती सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। कार्ड धारकों ने कहा कि कोटेदार की मनमानी करने से हम कार्डधारक परेशान हैं। आपत्ति करने पर कोटेदार धमकी देता और किसी तरह की कार्रवाई नही हो पाने का दावा करता है। हम सभी कार्डधारक भूमिहीन, मजदूरी करके जीवनयापन करने को मजबूर हैं। ऐसे में जनहित में कोटेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किया जाना न्यायसंगत है। मजबूरी के चलते ही हम कार्ड धारकों को तहसील पर पहुंचकर प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ा। प्रदर्शन करने वालों में ग्रामप्रधान सरस्वती देवी, रीता, रामप्रताप, चंदन, शमसेर, अब्दुल वहीद, जितनी, सुईली, बलिराम, पृथ्वीराज, कलावती, रेशमा समेत काफी संख्या में कार्डधारक शामिल रहें।