{"_id":"57fa8bdc4f1c1b655228e45d","slug":"demands-are-not-met-then-the-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर आंदोलन’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर आंदोलन’
Sant Kabir Nagar
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ताओं ने रविवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में बैठक की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर्मचारी घोषित करने व निश्चित मानदेय दिए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिले भर की आशा कार्यकर्ता रविवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो आश्वासन मिला है, उस पर प्रभावी कदम उठाया जाए, अन्यथा फिर सड़क पर उतरने को बाध्य होंगी। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों के साथ परिवार कल्याण एवं मातृ-शिशु कल्याण मंत्री रविदास मेहरोत्रा की वार्ता को साझा किया गया।
राज्य महिला आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री संघ की जिलाध्यक्ष माया सिंह ने कहा कि सभी आशा कार्यकर्ता संगठित होकर रहे तो निश्चित रूप से हमारी मांगें पूरी हो जाएंगी। कहा कि यदि कोई कर्मचारी या अधिकारी उत्पीड़न करता है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लखनऊ में प्रदेश के परिवार कल्याण एवं मातृ-शिशु कल्याण मंत्री रविदास मेहरोत्रा के साथ संघ के पदाधिकारियों की वार्ता हुई है, जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया है कि आशा वर्करों को निश्चित मानदेय के लिए फाइल तैयार कर ली गई है, दीपावली से पहले इस पर मुहर लग जाएगी, ऐसा प्रयास है।
जिला महामंत्री एवं खलीलाबाद ब्लाक अध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि आशा कार्यकर्ता अब जग चुकी है और अपना अधिकार लेकर रहेंगी। एक सप्ताह के धरना-प्रदर्शन का ही असर है कि सरकार हमारी बात सुनने के लिए मजबूर हुई है। बैठक में जिला संरक्षक बालगोविंद सिंह, लालचंद्र, संजना मिश्रा, चित्रकला, मीरा चौधरी, उर्मिला देवी, विद्यादेवी, कुसुम, माया देवी, विंदु, चंद्रकला देवी, मनोरमा, विंद्रावती, गायत्री, पूनम, निर्मला पांडेय, गीता देवी, अनीता देवी आदि उपस्थित रहीं।