{"_id":"572a36c84f1c1bdf795cd51c","slug":"demanding-the-removal-of-babu-teachers-picketing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबू को हटाने की मांग, शिक्षकों ने धरना दिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबू को हटाने की मांग, शिक्षकों ने धरना दिया
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Wed, 04 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया ।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए कार्यालय में तैनात एक लिपिक के स्थानांतरण की मांग को लेकर बुधवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कार्यालय पर धरना दिया। पदाधिकारियों ने लिपिक के स्थानांतरण होने तक लगातार धरना देने की बात कही है। धरने का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने की।
संरक्षक गंगा प्रसाद यादव ने कहा कि बीएसए कार्यालय में तैनात एक लिपिक की शिकायत कई बार की गई, पर उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिपिक लगातार गलत कार्य कर रहा है। अधिकारी भी उसको शह दे रहे है।
शिक्षकों के कार्यों को फंसाने का कार्य भी लिपिक करता है। शिक्षकों को लगातार दौड़ाता रहता है और उनका काम नहीं करता है। उन्होंने कहा कि लिपिक धौंस जमाकर कार्यालय में आता है। उन्होंने कहा कि अगर लिपिक का स्थानांतरण और उसके काले कारनामों की जांच नही होती है तब तक शिक्षक संघ का धरना तहसीलवार चलता रहेगा।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने कहा कि संगठन के निर्णय के अनुसार यह धरना लिपिक के स्थानांतरण तक अनवरत जारी रहेगा। धरने को मंत्री जयराम वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय नाथ यादव, संयुक्त मंत्री जवाहर लाल गुप्त, उपाध्यक्ष रामनाथ यादव, शिवानंद मिश्र आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर सुयेब अहमद, जफीर अली करखी, एबारत अली, शोएब अख्तर, मुहम्मद आजम खां, रामसरन यादव, मेराज अहमद, मीरा भारती, हेमंत कुमार, संत कुमार मिश्र, बृजभूषण यादव, जयंत्री पांडेय, लुदिया टेटे, गीता यादव, शशि कला यादव, माधुरी, इंदू यादव समेत अन्य मौजूद रहे।