{"_id":"56e1cd0f4f1c1b76488b4606","slug":"demanding-action-against-the-guilty-personnel-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोषी बिजली कर्मियों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोषी बिजली कर्मियों पर कार्रवाई की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Fri, 11 Mar 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें सांथा विकास खंड के प्रतापपुर गांव में हाई वोल्टेज की चपेट में आए दो युवकों की मौत के मामले में दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही तीन सूत्रीय मांग पत्र डीएम को दिया।
हिंदु युवा वाहिनी के जिला प्रभारी आनंद शंकर पाठक और विश्व हिंदु महासंघ के अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। नेताओं ने कहा कि ग्राम पंचायत प्रतापपुर में हाई वोल्टेज सप्लाई की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई, इस मामले में न तो विद्युत विभाग ने और न ही प्रशासन ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया।
आरोप लगाया कि घटना के बाद भी विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया। तीन दिन से विकास खंड सांथा के आधे से ज्यादा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित है। कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि पीड़ित परिवार को पांच-पांच लाख का मुआवजा दिया जाए। मामले में दोषी विद्युत कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा हाई वोल्टेज की सप्लाई को अलग किया जाए और विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाए।
विज्ञापन
साथ ही चेतावनी दिया कि यदि 15 दिन के अंदर कदम नहीं उठाया गया तो हियुवा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन और घेराव करेंगे। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष टुनटुन राय, अत्रिमुनिराय, राजू उपाध्याय, कपिल निषाद, जगदंबा लाल श्रीवास्तव, हैपी राय, योगेश, धर्मेंद्र, ज्ञानेंद्र मिश्र आदि शामिल रहे।