फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Demanding action against the guilty personnel power

दोषी बिजली कर्मियों पर कार्रवाई की मांग

Fri, 11 Mar 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Fri, 11 Mar 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
 हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को    जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें सांथा विकास खंड के प्रतापपुर गांव में हाई वोल्टेज की चपेट में आए दो युवकों की मौत के मामले में दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही तीन सूत्रीय मांग पत्र डीएम को दिया। 
विज्ञापन

हिंदु युवा वाहिनी के जिला प्रभारी आनंद शंकर पाठक और विश्व हिंदु महासंघ के अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। नेताओं ने कहा कि ग्राम पंचायत प्रतापपुर में हाई वोल्टेज सप्लाई की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई, इस मामले में न तो विद्युत विभाग ने और न ही प्रशासन ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि घटना के बाद भी विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया। तीन दिन से विकास खंड सांथा के आधे से ज्यादा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित है। कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि पीड़ित परिवार को पांच-पांच लाख का मुआवजा दिया जाए। मामले में दोषी विद्युत कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा हाई वोल्टेज की सप्लाई को अलग किया जाए और विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही चेतावनी दिया कि यदि 15 दिन के अंदर कदम नहीं उठाया गया तो हियुवा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन और घेराव करेंगे। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष टुनटुन राय, अत्रिमुनिराय, राजू उपाध्याय, कपिल निषाद, जगदंबा लाल श्रीवास्तव, हैपी राय, योगेश, धर्मेंद्र, ज्ञानेंद्र मिश्र आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed