फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Demanded extortion of Rs 20 lakh from former BJP MLA

Sant Kabir Nagar News: भाजपा के पूर्व विधायक से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी

Tue, 24 Jan 2023 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Demanded extortion of Rs 20 lakh from former BJP MLA
भाजपा के पूर्व विधायक से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी
विज्ञापन

अलग-अलग फोन नंबरों से व्हाट्स एप पर भेजा संदेश
मांग अनसुनी करने पर घर को बम से उड़ाने की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा (संतकबीरनगर)। मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल को अलग-अलग फोन नंबरों से व्हाट्स एप पर संदेश भेजकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। मांग की अनसुनी करने पर पूर्व विधायक के घर और लखनऊ हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस बाबत रविवार को पूर्व विधायक ने बखिरा थाने में अज्ञात शख्स पर केस दर्ज कराया।
पूर्व विधायक ने तहरीर में कहा है कि उनके व्हाट्स एप पर सात जनवरी को एक फोन नंबर से संदेश आया। संदेश भेजने वाले ने 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। 22 जनवरी की शाम 5:30 बजे अलग-अलग दो मोबाइल फोन नंबरों से धमकी भरा संदेश आया। उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने बताया कि दोनों फोन नंबरों में एक विदेश का था। उन्होंने बताया कि कुछ माह पहले भी उन्हें ऐसी धमकी मिल चुकी है। एसओ छोटेलाल राम ने बताया कि पूर्व विधायक की तहरीर पर अज्ञात शख्स पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में जैसा तथ्य सामने आएगा, आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed