फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Demand to stop harassment of street vendors, memorandum submitted

Sant Kabir Nagar News: ठेला, रेहड़ी वालों का उत्पीड़न रोकने की मांग, ज्ञापन सौंपा

Thu, 24 Oct 2024 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demand to stop harassment of street vendors, memorandum submitted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा के व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को अधिशासी अधिकारी से मिला। इस दौरान उन्हें ज्ञापन सौंपा और सड़क की पटरी के किनारे दुकान लगाने वालों को मिले नोटिस पर कार्रवाई रोके जाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि दीपावली के बाद ठेला व रेहड़ी लगाने वालों का समुचित व्यवस्था नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कर दी जाए तो अतिक्रमण की समस्या समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत धर्मसिंहवा में सड़क पर अतिक्रमण को लेकर नगर पंचायत प्रशासन सख्त हुआ था, जिसको लेकर अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा के निर्देश पर नगर पंचायत में सड़क के किनारे ठेला और दुकान लगाने वाले व्यवसायियों को दुकान हटाने के लिए नोटिस दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर व्यवसायियों में हड़कंप मचा था। बृहस्पतिवार को नगर पंचायत के व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल अधिशासी अधिकारी से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने ईओ से मांग की कि दीपावली और छठ पूजा से पहले दुकानों को न हटाया जाए।

व्यापारियों ने यह भी मांग की कि नगर पंचायत के दुकानदारों को तब तक न हटाया जाए। जब तक दुकानदारों को कही व्यवस्थित न किया जाए। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, व्यापार मंडल के नगर पंचायत धर्मसिंहवा के अध्यक्ष डॉक्टर लालचंद मद्धेशिया, पवन कुमार जायसवाल, धर्मराज अग्रहरि आदि ने बताया कि ईओ को दुकान न हटाने के लिए ज्ञापन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed