{"_id":"675b2405f33c32ec7e07bc9c","slug":"demand-to-install-reflectors-on-speed-breaker-in-maghar-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-125377-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मगहर में स्पीड ब्रेकर पर रिफ्लेक्टर लगवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मगहर में स्पीड ब्रेकर पर रिफ्लेक्टर लगवाने की मांग
Thu, 12 Dec 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
मगहर। नगर पंचायत मगहर के मुख्य मार्ग पर बनाए गए स्पीड ब्रेकर राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। गति अवरोधकों पर रिफ्लेक्टर नहीं लगने से रात में आए दिन बाइक सवार जख्मी हो रहे हैं। नगर और आसपास के लोगों ने लोक निर्माण विभाग से ब्रेकर पर रिफ्लेक्टर लगाने की मांग की है।
मेन रोड पर पुलिस चौकी से आमी नदी पर बने नौदरिया पुल, स्कूल, चौराहों और क्राॅस करने वाली जगहों पर जगह-जगह स्पीड ब्रेकर लगाया है। बुधवार की देर शाम बड़गों निवासी मोहम्मद अयूब बेटे और पत्नी के साथ बाइक से मगहर से वापस घर जा रहे थे। अभी वह कबीर चौरा मुख्य गेट के निकट बना नए ब्रेकर से टकरा गए। जिसमें उसकी पत्नी घायल हो गई।