फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Demand to dismiss Congress MP, BJP's protest

Sant Kabir Nagar News: कांग्रेस सांसद को बर्खास्त करने की मांग, भाजपा का प्रदर्शन

Sun, 10 Dec 2023 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Demand to dismiss Congress MP, BJP's protest
कलक्ट्रेट पर कांग्रेस का पुतला जलाते भाजपा के कार्यकर्ता।संवाद
- कांग्रेस सांसद के पास 200 करोड़ से अधिक नकदी मिलने का मामला
विज्ञापन


संतकबीरनगर। कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर से दो सौ करोड़ रुपये से अधिक की नकदी मिलने के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मांग किया सांसद को बर्खास्त किया जाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद का पुतला भी जलाया।

जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व में शनिवार सुबह 11 बजे कार्यकर्ता कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस सांसद धीरज साहू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। धनघटा के विधायक गणेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस सांसद धीरज कुमार साहू के पास जांच में करोड़ों रुपये उनके घर से मिलना यह साबित करता है कि धन भ्रष्टाचार से आया है। उन्होंने कहा कि सांसद के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस सांसद की सदस्यता खत्म की जानी चाहिए। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज देना चाहिए। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष सतपाल पाल, अमर राय, ज्ञानेंद्र मिश्रा, सुनीता अग्रहरि, कौशलेंद्र सिंह दीपू, विनोद पांडेय, अनिरुद्ध निषाद, साधू यादव, गणेश पांडेय, मनोज पांडेय, ब्रह्मानंद पांडेय, नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह, बनर्जी लाल अग्रहरि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed