फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   demand of rangdari

Sant Kabir Nagar News: पिज्जा रेस्टोरेंट संचालक से मांगी रंगदारी, दर्ज हुआ केस

Tue, 02 Jan 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 02 Jan 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
demand of rangdari
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर की पुरानी सब्जी मंडी रोड स्थित पिज्जा रेस्टोरेंट संचालक से रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया। कोतवाली पुलिस ने संचालक की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक करुणानिधि पुत्र स्वर्गीय राधे किशुन ग्राम ददरा थाना मेंहदावल की पिज्जा की दुकान कोतवाली के पीछे सब्जी मंडी से बरदहिया बाजार रोड पर स्थित है। संचालक के अनुसार, एक जनवरी को उनके रेस्टोरेंट पर विवेकानन्द पुत्र कौशल किशोर निवासी डीघा आया। रेस्टोरेंट पर पहुंचकर धौंस दिखाते हुए 2000 रुपये प्रतिमाह की डिमांड करने लगा। उन्होंने जब पैसा देने से इन्कार किया तो उसने धमकी भरे लहजे में कहा कि तुम नहीं दोगे तो तुम्हारा रेस्टोरेंट नहीं चलने दूंगा। इससे पूर्व में वह कई बार उनको धमका कर 2000 रुपये अनावश्यक रूप से प्रतिमाह की मांग कर चुका है।
विज्ञापन

वह बराबर परेशान करते हुए व गाली शराब के नशे में दे चुका है। दोपहर के समय अपने दोस्त के साथ रेस्टोरेंट पर आकर रुपये की मांग करने लगा। कोतवाल ने बताया कि मामले में रेस्टोरेंट संचालक की तहरीर पर मामले में रंगदारी, धमकी देने के मामले में उक्त आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज करके वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


000000000000
पुनीत कुमार मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed