{"_id":"631f73b607d2016505729afc","slug":"demand-for-student-union-election-khalilabad-news-gkp450281978","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव के लिए प्राचार्य का घेराव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव के लिए प्राचार्य का घेराव किया
विज्ञापन
हीरा लाल राम निवास स्नाकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में छात्र संघ चुनाव के तिथि को घोषित करने की ?
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रसंघ चुनाव के लिए प्राचार्य का घेराव किया
- दो घंटे तक कॉलेज परिसर में रही हंगामे की स्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की मांग के लिए सोमवार को छात्रनेताओं ने प्राचार्य का घेराव किया। छात्रसंघ चुनाव की तिथि तत्काल घोषित किए जाने की मांग की।
सूचना पर सीओ अंशुमान मिश्र और कोतवाल विजयनारायण पहुंच गए और छात्रों को समझाबुझाकर शांत कराया। इस दौरान दो घंटे तक कॉलेज परिसर में हंगामे की स्थिति बनी रही।
एचआरपीजी कॉलेज में छात्रसंघ का चुनाव जोर पकड़ लिया है। छात्रनेता अपने अपने बैनर और होर्डिंग को कॉलेज गेट के बाहर और शहर में जगह-जगह लगाकर प्रचार करना शुरू कर दिए हैं। सोमवार को छात्रनेता कॉलेज में चुनाव की मांग को लेकर प्राचार्य के कक्ष में पहुंच गए और प्राचार्य से चुनाव कराने की मांग करने लगे। छात्र नेता कन्हैया लाल यादव, शैलेंद्र यादव, आकाशदीप, इरशाद अहमद, पंकज चौरसिया, श्रेयष मिश्र, मोहम्मद शमीर आदि का कहना था कि छात्रसंघ का कार्यकाल पूरा हो गया है। ऐसेे में कॉलेज में चुनाव कराया जाना चाहिए। इसके लिए कई बार प्राचार्य से मांग की, लेकिन उन्होंने सिर्फ आश्वासन ही दिया और चुनाव की तिथि घोषित नहीं की।
विज्ञापन
छात्रनेताओं ने कहा कि कॉलेज में कई प्रकार की समस्याएं है जिसे प्राचार्य दूर नहीं कर पा रहे हैं। कई छात्रों को परीक्षा परिणाम फंस गया है, उसको भी सही नहीं करा पा रहे हैं। छात्रनेताओं के हंगामे के चलते कॉलेज में अफरातफरी का माहौल कायम रहा। करीब दो घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
कई विषयों का परीक्षा परिणाम अभी नहीं निकला है। करीब 1,200 छात्र परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। उनका परिणाम जारी होते ही छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी जाएगी। जिससे सभी छात्र अपने मतदाधिकार कर प्रयोग कर सके।
- प्रोफेसर बृजेश कुमार त्रिपाठी, प्राचार्य एचआरपीजी कॉलेज