{"_id":"68c07441c764bde78c069eb0","slug":"demand-for-road-repair-villagers-protested-and-expressed-anger-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-138188-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क मरम्मत की मांग, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क मरम्मत की मांग, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जताया रोष
Wed, 10 Sep 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। उमरिया बाजार मार्ग से बालिका इंटर कॉलेज धनघटा को जाने वाला संपर्क मार्ग जर्जर होकर गड्ढे में तब्दील हो गया है। इसके मरम्मत की मांग को लेकर गांव के लोग कई बार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे चुके, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को सड़क पर खड़ा होकर प्रदर्शन किया।
क्षेत्र के निवासी संतोष पाल, सुभाष सिंह, भीम पाठक, दिनेश मोदनवाल, गणेश यादव, रतन सिंह पटेल आदि का कहना है कि कॉलेज की दूरी उमरिया बाजार धनघटा मार्ग से करीब डेढ़ किलोमीटर है। विद्यालय तक जाने वाले संपर्क मार्ग का मरम्मत हुए 15 वर्ष से अधिक का समय व्यतीत हो गया, इसके बाद सड़क के मरम्मत का कार्य हुआ नहीं है। जिसका नतीजा है कि सड़क जगह जगह गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। उस पर आने जाने वाले छात्र-छात्राएं आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सड़क के मरम्मत कराए जाने की मांग कई बार संपूर्ण समाधान दिवस में आए हुए अधिकारियों से किया गया लेकिन वह ध्यान नहीं दिए।