{"_id":"694ade0d337b3a1c3909bd20","slug":"deficiencies-were-found-during-the-inspection-and-the-sp-expressed-his-displeasure-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-143283-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: निरीक्षण में मिलीं खामियां, एसपी ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: निरीक्षण में मिलीं खामियां, एसपी ने जताई नाराजगी
Tue, 23 Dec 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने सोमवार को देर शाम बखिरा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। थाना की साफ-सफाई, बैरक, शौचालयों में गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क के अभिलेखों एवं अभिलेखागार का गहन निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेस्क पर महिला संबंधी विवादों का जायजा लिया। रजिस्टर सही ढंग से भरने के लिए निर्देशित किया। महिला कर्मियों को बीट में जाकर महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए आदेश दिए।
एसपी ने एफआईआर रजिस्टर, विवेचना से संबंधित अभिलेख, मालखाना रजिस्टर एवं लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से निस्तारित करने के लिये बताया। महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने के आदेश दिये। शस्त्रों के रखरखाव व परिचालन संबंधी अभ्यास कराया। पूर्ण रूप से शस्त्रों की हैंडलिंग न कर पाने वाले कर्मियों को परेड करने व शस्त्रों के विशेष परीक्षण में सम्मिलित होने का आदेश दिया। पुलिस कर्मियों को जनता के प्रति शालीन व्यवहार, त्वरित कार्रवाई तथा निष्पक्ष पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया। कानून व्यवस्था बनाए रखने, रात्रि गश्त प्रभावी करने एवं अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई बढ़ाने के निर्देश दिए। ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी कर बताया कि वह पुलिस विभाग की प्रथम कड़ी हैं। गांव के रक्षक के रूप में ग्राम प्रहरी की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है वह छोटी-बड़ी घटनाओं की सूचना थाने पर समय से देकर गांव में शांति व्यवस्था कायम करने में मदद करें। ग्राम प्रहरियों को कंबल वितरित किया। साथ ही कस्बा बखिरा का पैदल गश्तकर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान सीओ सर्व दवन सिंह, गोपनीय निरीक्षक अविनाश प्रताप सिंह, रीडर रामआशीष यादव, एसओ बखिरा सतीश कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।