फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Deepawali today, lamps will be lit in every house

Diwali 2022: दीपावली आज, हर घर जगमगाएंगे दीप

Mon, 24 Oct 2022 11:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 24 Oct 2022 11:31 AM IST
सार

पारंपरिक रूप में सायंकाल घर के आंगन की धुलाई के बाद में रंगोली बनेगी, दीप सजेंगे और बिघ्नहर्ता गणेश, लक्ष्मी, कुबेर की पूजा होगी। व्यापारी कलम दावात के साथ बहीखाता का पूजन करेंगे। अमावस का विशिष्ट काजल पारा जाएगा, जो किसी अनहोनी से बचाएगा।

विज्ञापन
Deepawali today, lamps will be lit in every house
छोटी दीपावली पर घर के बाहर दीपक जालाती महिला।संवाद - फोटो : KHALILABAD

विस्तार

दीपावली का पर्व सोमवार को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। धनतेरस पर हर घर के बाहर दक्षिण में घूर पर दीपक जलाया गया। उधर, जनपद के 597 स्थानों पर महालक्ष्मी की मूर्तियां और कलश स्थापित कर पूजन शुरू किया गया है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बाजार में दिनभर मूर्ति, प्रसाद, मिठाई, फल खरीदने वालों की भीड़ रही।
विज्ञापन


अपने घर के ऊपर झालर टांगने और बिजली सजाने वालों ने अंतिम टच दिया। अतिथियों के सत्कार के लिए व्यंजन बनने शुरू हुए तो बच्चों को पटाखे खरीदने की ललक रही। खलीलाबाद शहर के गोला बाजार में खरीदारों की भीड़ रविवार को धनतेरस से भी अधिक रही। बैंकों के एटीएम दोपहर में ही खाली चुक गए थे।
विज्ञापन


पारंपरिक रूप में सायंकाल घर के आंगन की धुलाई के बाद में रंगोली बनेगी, दीप सजेंगे और बिघ्नहर्ता गणेश, लक्ष्मी, कुबेर की पूजा होगी। व्यापारी कलम दावात के साथ बहीखाता का पूजन करेंगे। अमावस का विशिष्ट काजल पारा जाएगा, जो किसी अनहोनी से बचाएगा। व्यंजनों में सब तरह के पकवान के साथ-साथ ओल की सब्जी बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, बैंक चौराहा, समय जी स्थान तिराहा आदि जगहों पर काफी भीड़ रही। हर दुकान पर खरीदार मौजूद रहे। कपड़ा, बर्तन, आभूषण, इलेक्ट्रानिक समेत अन्य दुकानों पर लोगों की भीड़ जमा रही। लोग अपने मनपसंद के सामान खरीदते रहे।


ग्रामीण क्षेत्र के धनघटा, हैंसर, पौली, मेंहदावल, सेमरियावां, बखिरा, बेलहर, सांथा, नंदौर आदि जगहों पर भी लोग खरीदारी करते देखे गए। ग्रामीण क्षेत्रों में लक्ष्मी पांडालों के पास दुकान लगाए दुकानदारों के पास लोगों को हुजुम देखा गया। बच्चे तरह-तरह के खिलौने खरीदते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed