{"_id":"617834276078474cd378cc24","slug":"deepawali-fair-preparation-complete-khalilabad-news-gkp414328341","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली मेले की तैयारी हुई पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली मेले की तैयारी हुई पूरी
विज्ञापन
एचआर इंटर कॉलेज में लगने वाले मेले स्थल का निरीक्षण करती डीएम,एडीएम।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली मेले की तैयारी हुई पूरी
रोजगार सृजन के साथ मनोरंजन के साधन भी होंगे
ओडीओपी और समूह की महिलाओं के उत्पाद भी बिकेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि दीपावली मेले की तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी है। 28 अक्तूबर से तीन नवंबर तक एचआर इंटर कॉलेज के परिसर में सुव्यवस्थित ढंग से दीपावली मेला आयोजित होगा। मेले में पटरी दुकानदार अपनी दुकानें तो लगाएंगे ही, साथ में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की तगड़ी व्यवस्था रहेगी।
डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि मेले का उद्देश्य है कि पटरी और रेहड़ी दुकानदार और छोटे-छोटे व्यवसासियों को रोजगार सृजन के लिए प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना। बच्चों के लिए झूला और सेल्फी प्वाइंट भी बनेगा। व्यवसायियों के आवेदन अधिक आए तो लॉटरी पद्धति से जगह आवंटित की जाएगी। मेले में एक जिला एक उत्पाद, जैसे बखिरा के पीतल के बर्तन और होजरी की भी दुकानें लगेंगी। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के ओर से तैयार उत्पाद जैसे दीये, मोमबत्ती, अगरबत्ती, अचार, मुरबब्बा आदि की दुकानें लगाई जाएंगी। डीएम ने कहा कि दीपावली मेले में सांसद, राज्यमंत्री, विधायक और चेयरमैन नगर पालिका को आमंत्रित किया गया है। 28 अक्तूबर को शाम छह बजे मेले का उद्घाटन किया जाएगा। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। बैंकों के सहयोग से डिजिटल लेन-देन की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाया जाएगा। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने कहा कि मेले की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए जाएंगे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो टीम लगाई जाएगी। सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ड्रोन कैमरे से मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखी जाएगी। मेले में मिनी कंट्रोल रूम खोला जाएगा। निरीक्षक स्तर का अधिकारी मेले में मौजूद रहेगा। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मेला परिसर में मौजूद रहेगी। इसके पूर्व एडीएम मनोज कुमार सिंह ने मेले की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।