फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   deepawali fair begins in hr inter college

एचआर इंटर कॉलेज में दीपावली मेले का हुआ आगाज

Thu, 28 Oct 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
deepawali fair begins in hr inter college
एचआर इंटर कॉलेज में दीपावली मेले का हुआ आगाज
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार देर शाम एचआर इंटर कॉलेज के परिसर में आयोजित दीपावली मेले का विधायक राकेश सिंह बघेल ने उद्घाटन किया। मेले में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। मेला परिसर में सजे स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे।

विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि शासन की मंशा है कि दीपावली मेला आयोजित करके छोटे-छोटे व्यवसायियों को रोजगार सृजन के लिए प्लेट फार्म मुहैया कराया जाए। इसके साथ ही मेले में आने वाले लोगों को जरूरत के सामान उपलब्ध हो सकें। साथ ही मेले में मनोरंजन के साथ भी हो। प्रशासन ने मेले की भव्यता के लिए पुरजोर कोशिश की है। मेले के माध्यम से ओडीओपी और स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की बिक्री तो होगी ही, साथ में उनके उत्पाद का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रचार भी होगा। डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि मेले का उद्देश्य है कि पटरी और रेहडी दुकानदार और छोटे-छोटे व्यवसायियों को रोजगार सृजन के लिए सुव्यवस्थित जगह उपलब्ध कराना। मेले के जरिए छोटे-छोटे व्यवसायियों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में आगे बढ़ाना है। इसमें बच्चों के लिए झूला और सेल्फी प्वाइंट भी है। मेले में लोग अपनी जरूरत के सामान की खरीदारी कर पाएंगे। मेले में एक जिला एक उत्पाद जैसे बखिरा के पीतल के बर्तन और होजरी की भी दुकानें लगी है। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के ओर से तैयार उत्पाद जैसे दीए, मोमबत्ती, अगरबत्ती, अचार, मुरब्बा, रेडीमेड गारमेंट्स आदि की दुकानें सजी है। जिससे उनके उत्पाद की बिक्री तो होगी ही साथ में उसका व्यापक स्तर से प्रचार-प्रसार का भी माध्यम मेला बनेगा। 28 अक्तूबर से तीन नवंबर तक मेला रहेगा। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने कहा कि मेले की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो टीम लगी है। सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। ड्रोन कैमरे से मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखी जा रही है। मिनी कंट्रोल रूम में किसी तरह की समस्या होने पर सूचना दें। इस दौरान एडीएम मनोज कुमार सिंह,सीडीओ सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, पीडी दुर्गा दत्त शुक्ल, डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह, ईओ नगर पालिक सुरेश मौर्या, डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या आशा यादव, बघौली की प्रधानाचार्या निशा यादव, कोतवाल अनिल कुमार, प्रदीप त्रिपाठी, गोरख प्रसाद, रवि श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, पंकज कुमार, राधेश्याम, उमेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed