फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Deendayal Upadhyay remembered on his birth anniversary

Sant Kabir Nagar News: जयंती पर याद किए गए दीनदयाल उपाध्याय

Mon, 25 Sep 2023 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Deendayal Upadhyay remembered on his birth anniversary
समय के पाबंद थे दीनदयाल : जगदंबा प्रसाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनसंघ के संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सोमवार को पार्टी कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी आयोजित की। इसमें दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डाला गया। साथ ही उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने दीनदयाल उपाध्याय के जीवन का रोचक प्रसंग सुनाया और कहा कि एक बार एक किसान सम्मेलन में भाग लेने के लिए दीनदयाल जीप में बैठकर जा रहे थे। कार्यक्रम के तहत सुबह 9 बजे जुलूस निकलने वाला था। इसके लिए वहां बड़ी तादाद में किसान इकट्ठा हुए थे। रास्ते में जीप खराब हो गई। यह पता चलने पर कि जीप को सुधरने में वक्त लगेगा, उपाध्याय बेचैन हो गए, इसलिए कि वे समय के बड़े पाबंद थे। वे ड्राइवर से बोले-तुम जीप सुधार कर लाते रहना, मैं तो चला और वे तेज चाल से पैदल ही कार्यक्रम स्थल की ओर चल दिए। 5-6 मील चलने के बाद उन्हें कार्यकर्ताओं की एक जीप मिली, जिसमें बैठकर वे ठीक समय पर पहुंच गए। ऐसे ही एक बार वे एक कार्यकर्ता की मोटरसाइकल की पिछली सीट पर बैठकर कहीं जा रहे थे। ऊबड़-खाबड़ और संकरा रास्ता कंटीली झाड़ियों से भरा था। एक झाड़ी से उनके पैर में गहरा घाव लगा, जिससे खून बहने लगा, लेकिन वे चुपचाप बैठे रहे। गंतव्य पर उतरने के बाद जब वे लंगड़ाते हुए आगे बढ़े तो वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं को चोट के बारे में पता चला। कार्यकर्ता बोला- आपके पांव में इतना गहरा घाव हो गया था तो आपने बताया क्यों नहीं, रास्ते में कहीं मरहम-पट्टी करवा लेते। दीनदयाल बोले- यदि ऐसा करते तो नियत समय में कैसे पहुंचते। इससे हमें प्रेरणा मिलती है कि समय की कद्र करें।
विज्ञापन

इस दौरान गणेश पांडेय, ज्ञानेंद्र मिश्र ,हैपी राय, ब्रह्मानंद नंद पांडेय, उषा पांडेय, चिकन सिंह ,बलराम यादव, गौरव निषाद, शत्रुघ्न, अस्तित्व देव आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में हरिहरपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता अमित श्रीवास्तव ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दीनदयाल उपाध्याय के सपनों का भारत बनाने और गरीबों के उत्थान के कार्य हो रहे हैं। इस दौरान समय देव पांडेय, ओम प्रकाश शर्मा, अजय चतुर्वेदी, अंकित पांडेय, चंदन सैनी, विक्की कन्नौजिया, दीपक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed