{"_id":"6a6a3a10aefc24105107f902","slug":"death-of-mother-and-child-at-phc-staff-nurse-accused-of-negligence-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-154684-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पीएचसी में प्रसूता और बच्चे की मौत स्टाॅफ नर्स पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पीएचसी में प्रसूता और बच्चे की मौत स्टाॅफ नर्स पर लापरवाही का आरोप
Wed, 29 Jul 2026 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के काशीराम आवास स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को एक प्रसूता व नवजात बच्चे की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने स्टॉफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया ने एसीएमओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब चार बजे प्रसूता प्रीति पत्नी धर्मेन्द्र निवासी धौरहरा को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे लेकर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काशीराम आवास पहुंचे। जहां स्टाफ नर्स ने प्रीति को भर्ती किया। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान सुबह 10 बजे महिला एवं बच्चे की मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि स्टाफ नर्स की लापरवाही से जच्चा एवं बच्चे की जान चली गई। इससे पहले परिजनों द्वारा सुबह अस्पताल पहुंच कर सूचना देने के बाद भी स्टाफ नर्स सुबह नौ बजे ड्यूटी पर पहुंची।
विज्ञापन
परिजनों ने स्टाफ नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि स्टाफ नर्स पूर्व में भी विवादों में रह चुकी है। कुछ दिनों पूर्व खलीलाबाद अधीक्षक द्वारा पेंडिंग कार्य करने हेतु कहे जाने पर उसे मना करने पर अधीक्षक द्वारा कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र प्रेषित किया गया है।
अब इस घटना के बाद स्टॉफ नर्स फिर आरोपों से घिर गई हैं। वहीं मौत के बाद सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया ने कहा कि जच्चा-बच्चा की मौत का मामला संज्ञान में आया है। एसीएमओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच के आदेश दिए गए हैं।