{"_id":"6140dbf88ebc3ec36e6e403b","slug":"death-khalilabad-news-gkp4091713196","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र सेनानी देवेंद्र नाथ पंचतत्व में विलीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र सेनानी देवेंद्र नाथ पंचतत्व में विलीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकतंत्र सेनानी देवेंद्र नाथ पंचतत्व में विलीन
राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, विभिन्न दलों-संगठनों से जुड़े लोगों ने जताया शोक
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा(संतकबीरनगर)। लोकतंत्र सेनानी देवेंद्र नाथ मिश्र (61) का सोमवार देर रात एसजीपीजीआई, लखनऊ में उपचार के दौरान निधन हो गया। यह सूचना मिलते विभिन्न दलों व संगठनों से जुड़े लोगों घर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की। मंगलवार को कठिनईया नदी के किनारे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
आपातकाल के दौरान नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नंबर आठ रंगपाल नगर निवासी देवेंद्र नारायण मिश्र ने वर्ष 1976 में लोकतंत्र को बचाने के लिए तीन माह जेल काटी थी और कड़ा संघर्ष झेला था। उनके छोटे भाई ईंट भट्ठा कारोबारी सुरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि विद्यार्थी जीवन से ही देवेंद्र नारायण मिश्र आरएसएस से जुड़े रहे। काले कानून मीसा के खिलाफ मुखर आवाज उठाई थी। इस कारण तीन महीने तक जेल में बंद रहे। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2020 में विकास प्राधिकरण से जेई पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सोमवार देर शाम इलाज एसजीपीजीआई में उन्होंने अंतिम सांस ली। मंगलवार को हरिहरपुर में कठिनईया नदी के किनारे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इकलौते पुत्र मनीष कुमार ने उन्हें मुखाग्नि दी और इंस्पेक्टर रणविजय सिंह के नेतृत्व में एसआई वीरेंद्र सिंह यादव, पप्पू सिंह, अनिल यादव, सोनू यादव आदि पुलिस लाइंस से पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उन्हें सलामी दी गई।
उनके निधन की सूचना पर नगर पंचायत हरिहरपुर के पूर्व चेयरमैन व सभासद पप्पू शाही, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, पूर्व प्रमुख दिगपाल पाल, गोविवि के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व भाजपा नेता डॉ. सत्यपाल, बसपा के विधान सभा क्षेत्र प्रभारी खलीलाबाद सुबोध यादव, वित्त विहीन शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष समय देव पांडेय, संतलाल मौर्य, प्रधान राम संवारे ओझा, छोटेलाल यादव, सिराजुद्दीन, दीपनारायण पाल, अजय चतुर्वेदी, दुर्गेश वर्मा, दुर्गेश तिवारी, विकास पांडेय, जयराम मांझी आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।