{"_id":"5e541a948ebc3ef3a0769caa","slug":"death-khalilabad-news-gkp3424197150","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में मिली टाइल्स मिस्त्री की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में मिली टाइल्स मिस्त्री की लाश
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे काजू के परिजन।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के भेली मंडी के पास नाले में सोमवार को एक टाईल्स मिस्त्री की लाश मिली। सूचना पर आसपास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर पालिका खलीलाबाद के सफाई कर्मी की सोमवार सुबह भेली मंडी के पास नाले की सफाई कर रहे थे। उसी दौरान नाले में एक युवक की लाश देख कर चौंक गए। सफाई कर्मियों ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग जुट गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नाले से शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान शहर के मडया निवासी 36 वर्षीय काजू पुत्र रामचंदर के रूप में हुई। मृतक के भाई संजय ने बताया कि पांच भाई व इकलौती बहन में काजू दूसरे नंबर के थे। बड़े भाई काजू टाईल्स मिस्त्री थे। रविवार की सुबह घर से काम पर जाने के लिए निकले गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। उसके बाद भाई काजू की तलाश की जा रही थी। मड़या के ही रहने वाले सफाई नायक श्रवण अपने साथियों के साथ भेली मंडी में नाले की सफाई करवा रहे थे। नाले में ही भाई काजू की लाश मिली। सफाई नायक श्रवण ने शव की पहचान की और पीड़ित परिजनों को फोन करके सूचना दी। पीड़ित भाई संजय ने बताया कि बड़े भाई काजू शराब पीने के शौकीन थे। आशंका है कि शराब के नशे में नाले में गिर जाने से उनकी मौत हो गई होगी। पीड़ित पत्नी अंजली का रो- रो कर बुरा हाल था। मृतक की सात साल की बेटी और पांच साल का बेटा हैं। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे नाते- रिश्तेदार भी गमगीन थे। कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का पता चलेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।