फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   death

संदिग्ध हाल में किसान की मौत, बेटे ने जताई जहर देकर हत्या की आशंका

Wed, 11 Dec 2019 11:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, सन्तकबीरनगर
डिजिटल न्यूज डेस्क, सन्तकबीरनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 11 Dec 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
death
बभनी गांव के सोमवार रात वृद्ध किसान की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। बेटे ने जहर देकर पिता की हत्या की आशंका जताई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बेलहर क्षेत्र के बभनी गांव निवासी 60 वर्षीय हीरालाल मौर्या की सोमवार की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पीड़ित बेटे विजय मौर्य ने बताया कि उसके पिता हीरालाल मौर्या सब्जी की खेती करते थे और फिर सब्जी को बाजारों में बेचते थे। छह वर्षों से उसके पिता चाचा के साथ रहते थे। सोमवार को पिता सेमरियांवा बाजार में सब्जी बेचने गए थे। देर शाम पिता सब्जी बेचकर घर वापस लौटे और भोजन करके सो रहे थे।
विज्ञापन


रात में अचानक पिता की तबियत खराब हुई तो उन्हें बेलवा सेंगर चौराहे पर एक निजी चिकित्सालय में ले गए, जहां देखते ही डॉक्टर ने पिता को मृत घोषित कर दिया। बेटे ने पिता की जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ गयादत्त मिश्रा पिपरा चौकी पर पहुंचे और वहीं मृतक परिजनों से घटना की जानकारी हासिल की। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed