{"_id":"5defd2ab8ebc3e87d87eada1","slug":"death-khalilabad-news-gkp3327556103","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में किसान की मौत, बेटे ने जताई जहर देकर हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में किसान की मौत, बेटे ने जताई जहर देकर हत्या की आशंका
Wed, 11 Dec 2019 11:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, सन्तकबीरनगर
डिजिटल न्यूज डेस्क, सन्तकबीरनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी गांव के सोमवार रात वृद्ध किसान की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। बेटे ने जहर देकर पिता की हत्या की आशंका जताई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बेलहर क्षेत्र के बभनी गांव निवासी 60 वर्षीय हीरालाल मौर्या की सोमवार की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पीड़ित बेटे विजय मौर्य ने बताया कि उसके पिता हीरालाल मौर्या सब्जी की खेती करते थे और फिर सब्जी को बाजारों में बेचते थे। छह वर्षों से उसके पिता चाचा के साथ रहते थे। सोमवार को पिता सेमरियांवा बाजार में सब्जी बेचने गए थे। देर शाम पिता सब्जी बेचकर घर वापस लौटे और भोजन करके सो रहे थे।
रात में अचानक पिता की तबियत खराब हुई तो उन्हें बेलवा सेंगर चौराहे पर एक निजी चिकित्सालय में ले गए, जहां देखते ही डॉक्टर ने पिता को मृत घोषित कर दिया। बेटे ने पिता की जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सीओ गयादत्त मिश्रा पिपरा चौकी पर पहुंचे और वहीं मृतक परिजनों से घटना की जानकारी हासिल की। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।