{"_id":"5c13f3e0bdec2255570e003d","slug":"dealers-exhibited-in-the-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Fri, 14 Dec 2018 11:48 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने जीएसटी की जटिलताओं को कम करने व पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापारी दोपहर करीब 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन ने कहा कि जीएसटी की जटलिताओं और खामियों से व्यापारी परेेशान हैं। जीएसटी की अवधारणा के अनुरूप मंडी शुल्क पूर्णतया समाप्त किया जाना चाहिए। जीएसटी के सारे रिटर्न समाप्त कर प्रत्येक माह में केवल एक रिटर्न की व्यवस्था लागू की जाए। व्रत में खाने वाला सिंघाड़ा व खजूर को जीएसटी से मुक्त किया जाए। पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। जीएसटी रिटर्न में देरी पर अर्थदंड लगाने की व्यवस्था को तत्काल समाप्त किया जाए। जीएसटी के सचल दल व एसआईबी जांच के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद किया जाए। इस दौरान पवन जायसवाल, सूर्यभान सिंह, विनीत चड्ढा, हरिलाल गुप्ता, सुनीता अग्रहरि, आकाश जायसवाल, मुकेश जायसवाल, शिव कुमार यादव, वसीम, शोभित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।