फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Deadly attack on former vice president of student union

छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला

Mon, 16 May 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on former vice president of student union
छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज के छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष पर रविवार देर शाम कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। उनको सड़क पर दौड़ाकर पीटा गया। आरोप है कि उनके ऊपर फायरिंग भी गई, लेकिन वह गोली से बच गए। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने छात्रसंघ महामंत्री समेत तीन नामजद और पांच अज्ञात पर हत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्ज किया है।
महुली क्षेत्र के विश्वनाथपुर निवासी सौरभ पांडेय एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद के छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष हैं। वर्तमान में सौरभ पांडेय भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष हैं। सौरभ पांडेय का कहना है कि वह रविवार की रात करीब पौने नौ बजे छापड़िया कॉलोनी में स्थित सैलून की दुकान में दाढ़ी बनवाने गए थे। उसी दौरान एचआरपीजी कॉलेज के छात्रसंघ महामंत्री व एकमा गांव निवासी आलोक राय, तितौवा निवासी नीरज पांडेय उर्फ अन्ना, गजपुर निवासी संपूर्णा सिंह व पांच अन्य युवक सैलून में घुस गए।
विज्ञापन

वे उनको जबरदस्ती बाहर खींच ले गए और हाथ तथा डंडे से पीटने लगे। सौरभ के अनुसार, जब वह भागे तो आलोक राय ने उसके ऊपर गोली चला दी। वह गोली से बाल-बाल बच गए। आरोप है कि जब वह भाग रहे थे तो आरोपियों ने जानलेवा हमला किया। घटना की वजह छात्रसंघ चुनाव की रंजिश है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि इस मामले में छात्रसंघ के महामंत्री अलोक राय, नीरज पांडेय उर्फ अन्ना, संपूर्णा सिंह और पांच अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट और हत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली में धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
एचआरपीजी कॉलेज के छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष की अगुवाई में लोगों ने सोमवार शाम को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कोतवाली में धरना शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि जिस तरीके से पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष एवं भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सौरभ पांडेय पर प्राणघातक हमला किया है, उसकी जितनी निंदा की जाए, कम होगी। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। धरना देने वालों में संदीप तिवारी, अभिषेक, आकाश, अंशुमान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed