फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Deadline completed... Registration of 2.5 thousand tractor trolleys will be canceled

Sant Kabir Nagar News: समय सीमा पूरी... ढाई हजार ट्रैक्टर ट्रॉली का पंजीकरण होगा निरस्त

Wed, 04 Dec 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 04 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Deadline completed... Registration of 2.5 thousand tractor trolleys will be canceled
संतकबीरनगर। जनपद में कृषि कार्य के लिए पंजीकृत करीब ढाई हजार ट्रैक्टर-ट्रॉली का पंजीकरण निरस्त होगा। इनकी समय सीमा पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने पंजीकरण निरस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। एआरटीओ की तरफ से जांच अभियान चलाकर ऐसे ट्रैक्टर-ट्राॅली संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
परिवहन विभाग के जानकारों के मुताबिक विभाग में कृषि कार्य के लिए 10 हजार 145 ट्रैक्टर पंजीकृत हैं। कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टर-ट्राॅली से सवारी एवं अन्य व्यवसायिक सामग्री ले जाया जा रहा है। इससे कई बार हादसे भी हो चुके हैं। एआरटीओ कार्यालय की तरफ से पंजीकृत ट्रैक्टर का लेखा जोखा तैयार किया जा रहा है। शासन की तरफ से कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टर व ट्राॅली से सवारी व व्यवसायिक कार्य में उपयोग लाए जाने के लिए प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन

इसके बाद भी जिले के तमाम स्थानों पर सड़कों, खेतों, और नदियों के आसपास ट्रैक्टर-ट्राॅलियां व्यावसायिक कार्य में लगी हुई देखी जा रही हैं।
अधिकांश ट्राॅलियों का उपयोग खनिज ढोने में किया जा रहा है। कई ट्रैक्टर-ट्राली बिना नंबर के भी चलते मिलते हैं। पिछले दिनों कांटे चौकी क्षेत्र में बारात से लौट रही कार ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई, जिसमे एक महिला की इलाज के दौरान मौत भी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed