फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dead body was thrown after murder, tied in a sack, not identified

Sant Kabir Nagar News: हत्या कर बोरे में बांध कर फेंका शव, नहीं हुई शिनाख्त

Wed, 03 Jul 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 03 Jul 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Dead body was thrown after murder, tied in a sack, not identified
संतकबीरनगर। बखिरा थाना के राजेडीहा चौकी क्षेत्र के डबरा गांव सीवान में सोमवार की देर रात प्लास्टिक के बोरे में भरा युवक का शव सड़क के किनारे फेंका हुआ मिला। हत्या के बाद पहचान मिटाने के लिए उसका चेहरा जला दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की। पहचान न होने के बाद पंचायतनामा की कार्रवाई कर पुलिस ने शव को मोर्चरी में भेजवा दिया। चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटना की सूचना के बाद एसपी सत्यजीत गुप्ता व सीओ केशवनाथ ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

एसओ श्याम मोहन ने बताया कि एक जुलाई की रात को आठ बजे चौकीदार मसीहुद्दीन ने राजेडीहा चौकी पर डबरा गांव के सीवान में नहर के बगल में पक्की सड़क से नीचे गड्ढे में एक प्लास्टिक के बोरे से दुर्गंध आने की सूचना दी। मौके पर रात में ही पहुंची पुलिस ने जांच की। इसके बाद तत्काल सर्विलांस सेल व फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया। बोरी से बाहर निकालने पर एक 26 वर्ष के एक युवक की शव पाया गया। आसपास गांव के लोगों की मदद से शिनाख्त का काफी प्रयास किया गया, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पुलिस की मानें तो देखने पर युवक की लाश दो-तीन दिन पुरानी लग रही थी। गर्दन का ऊपरी हिस्सा सड़ा हुआ है। सिर फूल गया है। शव के बाएं हाथ का अंगूठा कटा हुआ मिला है। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि मृतक व्यक्ति को किसी अन्य स्थान पर हत्या करके प्लास्टिक की बोरी में शव रखकर डबरा गांव के नहर किनारे फेंका गया है। शिनाख्त मिटाने के लिए मृतक युवक के चेहरे को जलाया गया है। वहीं एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली गई है। सारे साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। चौकीदार मसीहुद्दीन की तहरीर पर केस दर्जकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed