{"_id":"662e963e9f2273d46a05af0f","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-in-house-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-113515-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव
Mon, 29 Apr 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 29 Apr 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
- मेंहदावल क्षेत्र के गगनईबाबू गांव का मामला
- मानसिक रोगी बताया जा रहा युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के ग्राम गगनईबाबू में शनिवार की देर रात 28 वर्षीय युवक की घर के रोशनदान में फंदे से लटका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक युवक मानसिक रोगी बताया जा रहा है।
गगनईबाबू निवासी चंद्रभान के 28 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु का गोरखपुर स्थित एक चिकित्सक के यहां मानसिक रोग का इलाज चल रहा था। बीते शनिवार की रात अभिमन्यु खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। भोर में जब परिजन उठकर कमरे में गए तो देखा कि रोशनदान के सहारे फंदे से अभिमन्यु का शव लटक रहा है। परिजनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। परिजनों ने घटना की सूचना मेंहदावल पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्रा ने शव को नीचे उतरवाते हुए पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन व गांव के लोगों के मुताबिक अभिमन्यु मानसिक रोगी बताया जा रहा है।
क्षेत्र के गगनईबाबू निवासी अभिमन्यु की आत्महत्या करने की सूचना परिजनों ने दी थी। पुलिस की जांच पड़ताल में भी युवक का मानसी रोगी होना प्रकाश में आया है। शव का पोस्टमार्टम कराते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
- राघवेंद्र सिंह राठौड़, सीओ, मेंहदावल