फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dead body of young man found hanging from a tree, wife absconds with son

Sant Kabir Nagar News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, बेटे को लेकर पत्नी फरार

Tue, 07 Nov 2023 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 07 Nov 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from a tree, wife absconds with son
धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम भीटी माफी स्थित बाबा की बड़की बाग में पेड़ में रस्सी के सहारे 35 वर्षीय मजदूर का शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही मजदूर की पत्नी छोटे बेटे को लेकर घर से चली गई। पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा कि युवक रविवार को दोपहर बाद से घर से लापता था। परिजन खोजबीन कर रहे थे। परिजन और ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम भीटी माफी गांव निवासी राजदेव परिवार का भरण-पोषण के लिए बंगलूरू में रहकर मजदूरी कर रहा था। वह 20 दिन पूर्व घर लौटा था। माता फेंकना देवी ने बताया कि रविवार दोपहर बाद राजदेव घर से निकला। काफी देर जब नहीं लौटा तो तलाश शुरू की गई। पूरी रात खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह घर के पूरब करीब आधा किलोमीटर दूरी पर स्थित बाबा की बड़की बाग में आम के पेड़ की डाल से रस्सी के सहारे झूलता शव देखा गया। शोर सुनकर ग्रामीण जुट गए। पेड़ की डाल से नई रस्सी से राजदेव का शव लटका देखकर लोग हैरान हो गए। सूचना पर इंस्पेक्टर अनिल सिंह पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से शव को नीचे उतरवाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार पति की मौत की खबर पाते ही पत्नी अनीता देवी छोटे बेटे अभिषेक को लेकर घर छोड़कर चली गई। इससे कई तरह की आशंका हो रही है। पुलिस के अनुसार, मृतक राजदेव की तलाशी में जेब से दो मोबाइल फोन, पर्स, नकदी और पान मसाला का पैकेट मिला है। मामले के हर पहलू को ध्यान रखकर छानबीन की जा रही है। राजदेव चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। राजदेव की दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी डिम्पल 11 वर्ष, छोटी बेटी मन्ना नौ वर्ष तथा छोटा बेटा अभिषेक सात वर्ष का है। राजदेव की मौत से मां फेंकना देवी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00
सुसाइड नोट मिलने की अफवाह
मृतक राजदेव की जेब में सुसाइड नोट मिलने की अफवाह ने हर किसी को परेशान कर दिया था। मौत का कारण पत्र में उल्लेख होने की बात से हर कोई चर्चा कर रहा था। क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म रहा। लेकिन घटना स्थल पर मौजूद इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने सुसाइड नोट न मिलने की बात कही।
00

एक युवक के खिलाफ दी थी तहरीर
परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, राजदेव एक सप्ताह पूर्व थाने में गांव के एक युवक के खिलाफ तहरीर दी थी। बताया जाता है कि दोनों पक्ष के साथ मृतक पत्नी भी थाने पहुंची थी। लेकिन पुलिस बगैर कार्रवाई के ही दबाव बनाकर आरोपी युवक को थाने से छोड़ दिया था। लोगो की माने तो इसके बाद से ही राजदेव पूरी तरह टूट गया था।

00
पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई

महुली थाना क्षेत्र के भीटी माफी निवासी राजदेव की पत्नी अनीता देवी ने महुली थाने में 28 अक्तूबर को लिखित तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि गांव का युवक उसके घर में घुस गया। कनपटी पर तमंचा सटाकर अभ्रदता की। अगले दिन फोन करके शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी गई। लेकिन, पुलिस करवाई के बजाए मामले को रफा-दफा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed