फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dead body of teenager found hanging from a tree, suspicion of murder

Sant Kabir Nagar News: पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका

Tue, 26 Sep 2023 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dead body of teenager found hanging from a tree, suspicion of murder
- प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्लास्टिक की रस्सी से कसा था गला, लटक रही थी लाश
विज्ञापन

- बगैर पुलिस को सूचना दिए ही परिजनों ने आनन-फानन शव का कर दिया अंतिम संस्कार
- किशोर की मौत की पर तरह-तरह की हो रही चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। सोमवार सुबह कुआनो नदी के किनारे मुखलिसपुर पुल के पश्चिम स्थित बरगद के पेड़ से लटका एक किशोर का शव मिला। जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण पहुंच गए। प्रत्यक्षदशियों के मुताबिक प्लास्टिक की रस्सी से किशोर का गला कसा था और शव लटक रहा था। लोगों ने शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए ही आनन-फानन शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किशोर की मौत की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि प्रजापतिपुर निवासी राम भगन चौहान का 17 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार चौहान मुखलिसपुर में एक व्यवसायी की दुकान पर पल्लेदारी करता था। रविवार सुबह घर से निकला, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचा। चिंतित परिजन देर रात उसकी तलाश किए, लेकिन पता नहीं चला। सोमवार सुबह गांव के कुछ लोग कपड़ा धोने के लिए नदी किनारे गए तो बरगद के पेड़ से लटका शव देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। बाद में सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्लास्टिक की रस्सी से किशोर का गला कसा हुआ था। लोगों ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। कुछ लोगों ने परिजनों को सलाह दी कि इसकी जानकारी पुलिस को हो गई तो मामला बिगड़ जाएगा। जितना जल्दी हो, शव का अंतिम संस्कार कर दें। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आनन-फानन उसकी लाश जला कर नदी में प्रवाहित कर दी गई। मृतक की मां कौशल्या देवी ने बताया कि तीन बेटों और तीन बेटियों में श्रवण तीसरे नंबर का था। वह रोजाना मुखलिसपुर मजदूरी करने जाता था। देर शाम तक घर लौट आता था। रविवार सुबह गया और देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला। पूरी रात बेटे की चिंता में नींद नहीं आई। सुबह हुई तो घटना की खबर मिली। बेटे की मौत की वजह पर मां चुप रही। वहीं एसओ संतोष मिश्रा ने इस तरह की घटना से इन्कार किया है। उनका कहना है तहरीर मिलेगी तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed