{"_id":"6750953be0caa37cff0e70cb","slug":"dead-body-of-teenage-girl-found-hanging-in-maternal-house-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-124921-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ननिहाल में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ननिहाल में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव
Wed, 04 Dec 2024 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
- खलीलाबाद क्षेत्र के मंझरिया गंगा गांव का मामला
- नाना की तहरीर पर एक युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस
- बस्ती जनपद के मुंडेरवा क्षेत्र के बरडाड़ गांव की निवासी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के मंझरिया गंगा गांव में ननिहाल में रह रही किशोरी का शव बुधवार की सुबह घर में छत की कुंडी से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नाना की तहरीर पर गांव के ही एक युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज हुआ है।
जानकारी के अनुसार बस्ती जनपद के मुंडेरवा क्षेत्र के बरडाड़ गांव निवासी गिरजेश की बेटी शालू (15) ननिहाल में रहती थी। नाना रामकिशुन ने तहरीर में बताया कि तीन दिसंबर की रात में वह ननिहाल निवासी अमित कुमार के बहलाने-फुसलाने पर उससे मिलने रात के समय गई थी। वापस आई तो क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।
कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मृतका के नाना रामकिशुन के तहरीर पर आरोपी अमित कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद परिजनों को शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।