फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Deputy CM Brajesh Pathak inspected the incomplete CHC building.

Sant Kabir Nagar News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया सीएचसी के अधूरे भवन का निरीक्षण

Wed, 23 Sep 2026 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak inspected the incomplete CHC building.
रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक क्षेत्र में लंबे समय से अधूरे पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिवबखरी का बुधवार को सूबे के डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दिसंबर तक निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद सेवा संकल्प अभियान के तहत टीबी मरीजों को पोषण पोटली व आयुष्मान कार्ड वितरित करने के साथ ही रक्तदाताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि पूर्व की समाजवादी सरकार में बन रहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबखरी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया, जिसकी वजह से निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया। इसकी एसआईटी जांच करानी पड़ी। क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। इसके लिए क्षेत्रीय विधायक गणेश चंद्र चौहान ने प्रयास किया। दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा कराने का प्रयास हैं। निर्माण पूरा होते ही क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में यातायात व्यवस्था इतनी अच्छी हो गई कि गांव से लेकर प्रदेश तक कम समय में यात्रा करना सुगम हो गया है। गाड़ी में बैठ कर चाय का प्याला लेकर चाय पीते चलें जाइए, कहीं गाड़ी हिचकोले नहीं लेती। सरकार हर पहलू पर सबका साथ सबका विकास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, विधायक गणेश चंद चौहान, विधायक अनिल त्रिपाठी ,त्रयंबक तिवारी, जगदंबा लाल श्रीवास्तव, राम मिलन यादव, ओम प्रकाश यादव, जोखई सिंह, कपिल देव कन्नौजिया, सुनीता अग्रहरि, सतपाल पाल, सुनील सिंह, अशोक उर्फ साधु यादव, अंशुमान सिंह, राम अनुज कन्नौजिया, रमेश सोनकर, अरविंद सिंह, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed