{"_id":"6ab4103f06607fe92a056411","slug":"wrestler-brahmanand-died-due-to-a-severe-head-injury-and-excessive-blood-loss-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-157768-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सिर में गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव से हुई पहलवान ब्रह्मानंद की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सिर में गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव से हुई पहलवान ब्रह्मानंद की मौत
विज्ञापन
ब्रह्मानंद यादव के घर पर लगी भीड़-संवाद
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के भगठान गांव निवासी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हमले की गंभीरता सामने आई है। सिर में गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव को मौत का कारण बताया गया है। चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में शरीर पर 10 से अधिक गंभीर चोटों की पहचान हुई है। मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
भगठान गांव निवासी दयाराम व गांव के राकेश यादव के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आसपास के लोगों की मानें तो पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट व विवाद हो चुका है। मंगलवार को दोपहर बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में एक पक्ष के ब्रह्मानंद यादव (35) पुत्र दयाराम को काफी गंभीर चोट आई।
परिजन उन्हें आनन-फानन में कोतवाली खलीलाबाद लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें उपचार के लिए सीएचसी खलीलाबाद भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति देखकर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाने पर जांच के बाद चिकित्सकों ने ब्रह्मानंद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मौत से गुस्साए लोगों ने शव को मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज के नीचे रखकर जाम कर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों को शांत करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। देर रात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। जिला अस्पताल पहुंचे एसपी ने परिजन को कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके साथ ही घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसओजी, सर्विलांस व कोतवाली पुलिस की टीम गठित की।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
पांच माह पहले मेंहदावल बरात में सुलगी थी विरोध की चिंगारी
पुलिस की जांच अब वारदात के पीछे की पुरानी रंजिश और करीब पांच महीने पहले हुई मारपीट पर केंद्रित है। मेंहदावल में एक बरात के दौरान चुनावी चर्चा के बीच दोनों पक्षों के बीच विरोध की शुरुआत हुई थी। इसके बाद उठी चिंगारी से गांव लौटने पर दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हुई थी। उस समय दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी पुरानी रंजिश को ब्रह्मानंद पर हुए हमले की वजह माना जा रहा है। हालांकि, हमले के पीछे की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की पुष्टि पुलिस की विवेचना में ही स्पष्ट हो सकेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मुख्य आरोपी के परिजन पुलिस विभाग में तैनात
मामले में मुख्य आरोपी राकेश यादव के परिवार के सदस्यों के पुलिस विभाग में तैनात होने की जानकारी भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी का पिता महराजगंज के घुघली थाने में दीवान है, जबकि उसका एक भाई वर्ष 2018 बैच का सिपाही है और श्रावस्ती में तैनात है। इस पारिवारिक पृष्ठभूमि के बीच पुलिस की कार्रवाई पर भी नजर बनी हुई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
चार संदिग्ध हिरासत में, मुख्य आरोपी की तलाश
पुलिस ने मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस पुरानी प्राथमिकी, दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद और मौजूदा वारदात के संबंधों की भी पड़ताल कर रही है। अब जांच का प्रमुख बिंदु यह है कि पांच माह पहले हुए विवाद और पहलवान ब्रह्मानंद पर हुए हमले के बीच क्या संबंध था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई गंभीर चोटों, हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट होने की उम्मीद है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
शांति व्यवस्था के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स तैनात
ब्रह्मानंद की मौत के बाद से ही गांव में सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात कर गई है। मुख्य आरोपी के घर पर सन्नाटा है। घर के सभी सदस्य वारदात के बाद से फरार हैं। वहीं ब्रह्मानंद के घर पर शुभेच्छुओं का तांता लगा है। नाते रिश्तेदार व अन्य चिर परिचित परिजन को सांत्वना दे रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव से ब्रह्मानंद की मौत होना पाया गया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही वारदात में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
-संदीप कुमार मीना, एसपी, संतकबीरनगर