फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   107 couples united in marriage through religious rituals.

Sant Kabir Nagar News: धार्मिक रीति- रिवाज से विवाह बंधन में बंधे 107 जोड़े

Wed, 23 Sep 2026 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
107 couples united in marriage through religious rituals.
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शामिल जोड़े-स्रोत सूचना
संतकबीरनगर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को सियरा सांथा स्थित एक मैरिज हाॅल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 107 जोड़े धार्मिक-रीति रिवाज से विवाह बंधन में बंधे। इसमें आठ जोड़े अल्पसंख्यक समुदाय के शामिल रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत जनपद के मेंहदावल तहसील क्षेत्र के 107 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत बिना किसी जाति धर्म के भेदभाव से हर गरीब के बेटियों की शादी संपन्न कराई जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेटियों की आकांक्षाओं को पूरी करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा बेटी पैदा होने से लेकर शादी होने तक की जिम्मेदारी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वयं वहन कर रही है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक अनिल त्रिपाठी व सीडीओ जयकेश त्रिपाठी नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार सहित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed