फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dead body of missing old woman found in Sahajanwan area

Sant Kabir Nagar News: लापता वृद्व महिला का सहजनवां क्षेत्र में मिला शव

Tue, 12 Mar 2024 10:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 12 Mar 2024 10:40 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing old woman found in Sahajanwan area
- महुली थाना क्षेत्र के सांखी की रहने वाली थी महिला शांति देवी
विज्ञापन




-सात मार्च को घर से बस्ती न्यायालय में गई थी मुकदमा पैरवी के लिए



-मृतका की बहन ने दर्ज कराया था गुमशुदगी



संवाद न्यूज एजेंसी



धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के सांखी निवासी वृद्व महिला शांति देवी का शव सहजनवां थाना क्षेत्र के माड़र सुरगहना बंधे पर लावारिस हालत में शुक्रवार को मिला था। इसकी जानकारी जब सोमवार को परिजनों को हुई तो क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। परिजन प्रधान के साथ मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मर्चरी हाउस पहुंच गए। मृतका महिला की पहचान शांति देवी के रूप में किया। बताया जा रहा है कि मृतका सात मार्च को बस्ती न्यायालय में मुकदमा की पैरवी के लिए गई हुई थी। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थियो में गायब हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट महुली थाने पर दर्ज है। इस मामले में परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे है।




सांखी निवासी ग्रामीणों ने बताया कि गांव की शांति देवी के पति रमेश की मौत वर्षो पूर्व हो चुकी है। इसके बाद वह एक शिव मंदिर जन सहयोग से बनवाकर रहती थी। समाज सेवा की दिलचस्पी के साथ लोगो की मदद के लिए तहसील ब्लाॅक से लेकर थाने का चक्कर लगाती थी। बताया जा रहा कि वर्षो पहले भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने उन्हें अभिलेख में मृतक बना दिया था। लेकिन खुद को अभिलेख में जिंदा साबित करने में शांति देवी की मेहनत सफल रही। रिश्तेदारों के अनुसार सात मार्च को शांति देवी बस्ती कोर्ट में मुकदमा तारीख देखकर चार पहिया वाहन से वापस लौटने की बात हुई थी। इसी दौरान शांति देवी का मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। इस मामले में बहन माया पाण्डेय पत्नी मार्कण्डेय पाण्डेय निवासी सीरिया भीटी थाना खजनी गोरखपुर ने शांति देवी की गुमशुदगी महुली थाने पर दर्ज कराया था। परिजन के साथ नात रिश्तेदार ढूढ़ रहे थे। इसी दौरान सहजनवां थाना क्षेत्र के माडर सुरगहना बंधे पर बुजुर्ग महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की जानकारी अखबार के माध्यम से मिली। तो रिश्तेदार ग्राम प्रधान भगवानपुर पश्चिमी विजय शंकर राय अन्य लोगो के साथ सहजनवां थाने पहुंचे। पुलिस से घटना स्थल पर खींचे गए फोटो से मृतका की पहचान करने के बाद सीधे गोरखपुर मर्चरी हाउस पहुंच गए। प्रधान विजय शंकर राय ने बताया कि मर्चरी हाउस में रखा शव शांति देवी का है। हत्या होने की आशंका व्यक्त कर रहे है। इस सम्बंध में पूछे जाने पर इंस्पेक्टर महुली सतीश सिंह ने बताया कि परिजनों ने मृतका की पहचान शांति देवी के रूप में किया है। जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed