फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dead body of married woman found hanging, case of dowry death against husband

Sant Kabir Nagar News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर दहेज हत्या का केस

Fri, 24 Jan 2025 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging, case of dowry death against husband
पैकोलिया। कपूरपुर गांव की 25 वर्षीय संगीता गोस्वामी का कमरे में फंदे से लटका शव मिला। घटना के बाद से पति फरार है।
विज्ञापन

मायके वालों का आरोप कि गला घोंटकर हत्या के बाद उसका शव फंदे से टांग दिया गया। दहेज हत्या का केस दर्ज कर पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है। घटना स्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह व सीओ हर्रैया संजय सिंह ने जांच-पड़ताल कर पूछताछ की।
जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के बगही तिवारी गांव की राज कुमारी देवी पत्नी दुर्योधन गोस्वामी ने बताया कि बेटी संगीता कि शादी पैकोलिया क्षेत्र के कपूरपुर निवासी रविशंकर गोस्वामी के साथ 12 जुलाई 2024 को की थी।
विज्ञापन

उस समय सामर्थ्य के मुताबिक दान-दहेज देकर बेटी की दो दिन बाद विदाई कर दी थी। आरोप है कि नशे का आदी होने की वजह से रविशंकर संगीता को मारता-पीटता था। दो दिन पहले संगीता ने अपनी मां को मोबाइल फोन पर मारने-पीटने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने उसे मायके चले आने को कहा। बृहस्पतिवार को वह मायके जाने वाली थी। मगर, सुबह ही फंदे से लटका उसका शव मिला। सूचना पर मायके के लोग पहुंचे और गले पर चोट के निशान देखकर पांव तले जमीन सरक गई।
आरोप लगाया कि ससुरालियों ने गला दबाकर हत्या करने और शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।
सीओ संजय सिंह ने बताया कि पति पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed