{"_id":"6643d7b7529b15f7e70f42e4","slug":"dead-body-of-businessmans-son-found-hanging-from-rope-in-warehouse-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-114432-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गोदाम में रस्सी से लटका मिला व्यापारी पुत्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गोदाम में रस्सी से लटका मिला व्यापारी पुत्र का शव
Wed, 15 May 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 15 May 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
- हरिहरपुर कस्बे के वार्ड नंबर नौ के गांधीनगर का मामला
- परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के हरिहरपुर कस्बे के वार्ड नंबर नौ गांधीनगर मोहल्ला निवासी व्यापारी के तीस वर्षीय पुत्र का शव गोदाम में सोमवार रात संदिग्ध हालात में रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजन युवक के दोस्तों पर हत्या करने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।
नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नम्बर नौ गांधी नगर मोहल्ला के रहने वाले मुराली लाल गुप्ता व्यापारी हैं। जलकल ऑफिस के बगल में किराए पर गोदाम ले रखा है। सोमवार की देर शाम उनका बड़ा बेटा सूरज गुप्ता (30 वर्ष) रोज की भांति गोदाम पहुंचा। करीब दस बजे परिजनों को सूचना मिली कि गोदाम के पाइप से रस्सी के सहारे सूरज का लटक रहा है। परिजन उपचार के लिए नगर पंचायत स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने सूरज गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। पिता और भाई हत्या होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। वह लोग सूरज के साथियों का हाथ होने की बात कह रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
हत्या या आत्महत्या उठ रहा सवाल
सूरज की मौत के बाद हत्या और आत्महत्या के बीच पेंच फंस गया है। परिजन हत्या के बाद सुसाइड दिखाने के लिए सूरज को लटकाने की बात कह रहे हैं। मंगलवार को मौके पर पहुंचकर एसओ महुली इंस्पेक्टर सतीश सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान परिजन भी मौजूद रहे। गोदाम के अंदर बड़ी सीढ़ी दीवार पर खड़ी मिली। टीनशेड में लगे पाइप से रस्सी लटक रही थी। पिता मुराली लाल गुप्ता ने बताया कि सीढ़ी तो घर पर रखी हुई थी। गोदाम पर कौन लाया उन्हें पता नहीं है। रस्सी चार पहिया वाहन पर सामान रखने के बाद बांधी जाती है। यहां कैसे रखी गई है, यह भी नहीं पता। वहीं मौके पर मौजूद स्टूल गिरा था। जिससे प्रतीत हो रहा था कि उसी के सहारे सूरज लटका या फिर किसी अन्य ने लटकाया होगा। पिता मुराली लाल गुप्ता के मुताबिक सूरज के नाम से बैंक में कर्ज भी था। सोमवार को बैंककर्मी पहुंचे थे। कुछ रुपये जमा करने की बात कही थी।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। परिजन यदि कोई तहरीर देते हैं तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
- अजय प्रताप सिंह, सीओ धनघटा