फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dead body of Bihar youth found on railway track

Sant Kabir Nagar News: बिहार के युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Wed, 15 May 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 15 May 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Dead body of Bihar youth found on railway track
- खलीलाबाद क्षेत्र के मंझरिया रेलवे क्राॅसिंग की घटना
विज्ञापन

- रेलवे की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
- शिनाख्त होने पर पुलिस ने परिजनों को दी घटना की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। खलीलाबाद क्षेत्र के मंझरिया रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिम में मंगलवार की भोर में ट्रैक पर युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर आरपीएफ व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। तलाशी के दौरान यात्री के पास मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान हुई। युवक बिहार के गोपालगंज जनपद का रहने वाला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर कार्रवाई में जुट गई है।
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से आरपीएफ को ओएचई पोल संख्या 534/12-14 के मध्य अप और डाउन लाइन के बीच शव पड़े होने और ट्रैक क्लियर होने की सूचना मिली। सूचना के बाद आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक मजहर अंसारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना के बाद मगहर चौकी प्रभारी राजीव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ग्राम सभा धौरहरा के पास मंझरिया रेलवे क्राॅसिंग के पश्चिम अप व डाउन रेलवे ट्रैक के बीच में शव पड़ा है। जिससे ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर देखा तो शव के पास आधार कार्ड मिला। जिसके आधार पर मृतक की पहचान बिहार प्रांत के वार्ड नंबर 11 खुरहुरिया कटिया जनपद गोपालगंज निवासी विकास राय पुत्र कन्हैया राय के रूप में हुई।


कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों से संपर्क कर सूचना दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम व अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed