फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dead body of an old woman found landed in Saryu canal

Sant Kabir Nagar News: सरयू नहर में उतराया मिला वृद्धा का शव

Wed, 28 Jun 2023 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 28 Jun 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Dead body of an old woman found landed in Saryu canal
दुधारा थाना क्षेत्र के चोरहा गांव के सरयू नहर पुल के पास वृद्धा महिला का शव मिलने पर जुटी भीड़।
सेमरियावां। दुधारा क्षेत्र बीएमसीटी मार्ग पर चोरहा गांव पुल के पास सरयू नहर में बुधवार को वृद्ध महिला का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नहर से वृद्घा की शव बाहर निकलवाया। प्रत्यक्षदर्शी वृद्घा की मौत की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। वैसे पुलिस की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है।
विज्ञापन

सरयू नहर शाखा खलीलाबाद में पानी का प्रवाह तेज है। बुधवार की सुबह सात बजे के करीब सरयू नहर में उसरा शहीद गांव के पास एक महिला का शव उतराया लोगों ने देखा। शव की सूचना पर आसपास के गांव के लोग भी जुट गए। इतने में महिला को उतराता शव चोरहा गांव के पास सरयू नहर पुल के पास पहुंच गया। सूचना पर बाघनगर पुलिस चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर नहर से वृद्घा का शव बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

शव की शिनाख्त गंगौली गांव की 75 वर्षीय लाल देई पत्नी स्वर्गीय.हजारी प्रसाद के रूप में हुई। गंगौली गांव से चोरहा गांव सरयू नहर पुल तक दूरी करीब पांच किलोमीटर है। पीड़ित बेटे ज्ञान प्रसाद व मिठाई लाल ने बताया कि उसकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। महिला के पांच पुत्र है। जिनमें से दो बेटे मिठ्ठू लाल और मिठाई लाल गंगौली गांव तथा तीन बेटे गुलाब चंद, माता प्रसाद, ज्ञान प्रसाद महुआरी गांव में नेवासे पर रहते हैं। सभी भाई बांटकर अलग रहते हैं। महिला कभी महुआरी गांव तो कभी गंगौली गांव बारी-बारी सभी बेटों के पास रहकर गुजर बसर कर रही थी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed