फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dead body of an old man missing for three days found on the banks of Saryu river

Sant Kabir Nagar News: तीन दिन से लापता वृद्ध का सरयू नदी के किनारे मिला शव

Sun, 17 Mar 2024 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 17 Mar 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Dead body of an old man missing for three days found on the banks of Saryu river
- बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला
विज्ञापन

- धनघटा क्षेत्र के मैंदी घाट पर मिला शव
- 15 मार्च को लालगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
-पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। धनघटा क्षेत्र के मैंदी घाट पर रविवार को स्नान करने के लिए गए श्रद्धालुओं ने नदी किनारे एक शव को देखा। शोर मचाने पर लोग जुट गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कराया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मैंदी घाट पर शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। कुछ देर बार एक युवक पहुंचा और उसने शव की शिनाख्त पिता के रूप में की। बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के कचनी गांव निवासी रामप्रसाद ने बताया कि 14 मार्च को उसके पिता उदय शंकर चौधरी (65 वर्ष) सुबह 11 बजे के करीब घर से निकले थे। लेकिन वह घर नहीं लौटे। उसके बाद काफी खोजबीन किया, लेकिन उनका कही पता नहीं चला। इसकी सूचना लालगंज थाने पर दी थी। वहां पर गुमशुदगी की रिपोर्ट 15 मार्च को लालगंज थाना में दर्ज हुआ थी।
विज्ञापन

बेटे रामप्रसाद ने बताया कि पिता का किसी से कोई झगड़ा नहीं था। वह यहां पर कैसे पहुंचे इसकी जानकारी नहीं है। वृद्ध की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राम प्रसाद ने बताया कि पिता की मौत से उसके सिर से बाप का साया उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed