{"_id":"6513235e15c967ea3f0bc02f","slug":"dead-body-of-ambedkar-nagar-youth-found-in-amrit-sarovar-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-3423-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आंबेडकरनगर के युवक की अमृत सरोवर में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आंबेडकरनगर के युवक की अमृत सरोवर में मिली लाश
विज्ञापन
- पशुओं से लदी जिस पिकअप को पुलिस ने पकड़ा था, उसी गाड़ी का है चालक
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है पुलिस की नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के सिरसी गांव के पास रामजानकी मार्ग के बगल स्थित अमृत सरोवर में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। तलाशी में जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान विजय गुप्ता (30) पुत्र राजाराम गुप्ता निवासी रुदौली माफी थाना मालीपुर जिला आंबेडकरनगर के रूप में हुई। पुलिस की जांच में पता चला कि पशुओं से लदी जो पिकअप पकड़ी गई थी, युवक उसी का चालक था।
सिरसी गांव के पास रामजानकी मार्ग के उत्तर अमृत सरोवर का निर्माण कराया गया है। मंगलवार सुबह गांव के लोगों और राहगीरों ने अमृत सरोवर में युवक का शव देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो पानी में भीगा हुआ आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड पर अंकित नाम और पता के अनुसार पुलिस ने संबंधित थाने पर सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग पहुंचे और शव की पहचान विजय गुप्ता (30) पुत्र राजाराम निवासी रुदौली माफी थाना मालीपुर जनपद आंबेडकरनगर के रूप में की।
घटनास्थल पर न तो कोई साइकिल मिली और न ही बाइक। एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि परिजनों से पूछताछ और जांच में पता चला कि जहां शव मिला है, उसी स्थान के ठीक सामने पुलिस ने सोमवार रात पशुओं से लदी पिकअप घेराबंदी करके पकड़ी थी। पिकअप में आठ पुश मिले थे, लेकिन पिकअप चालक और तस्कर भाग निकले थे। जांच में पाया गया कि जिस पिकअप से पशु मिले थे, विजय गुप्ता उसी पिकअप का चालक था।