{"_id":"68a76a1d5abce826060892c4","slug":"dead-body-of-a-youth-found-on-railway-track-could-not-be-identified-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-137270-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
Fri, 22 Aug 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद के चुरेब रेलवे स्टेशन से आगे चकिया गांव के पास रेलवे ट्रैक के बीच में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति का शव देखा गया। रेलवे की सूचना पर कांटे चौकी प्रभारी हरिकेश भारती पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव की पहचान में जुट गए। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव कोकब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करके जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में भेजवा दिया।
कांटे चौकी प्रभारी हरिकेश भारती ने बताया कि चुरेब स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से सुबह छह बजे के आसपास क्षेत्र के चकिया गांव स्थित रेलवे ट्रैक के बीच में एक व्यक्ति के शव की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया। तलाशी के बाद उसके पास से कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ। आसपास के लोगों की मदद से पहचान का प्रयास करने पर कोई कामयाबी नही मिली।
देखने से उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष आंका गया। मृतक के हाथ पर धनजीत राम संगीता देवी गुदा हुआ था। सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यम से पहचान का प्रयास किया जा रहा है। 72 घंटा के भीतर पहचान न होने पर शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा।