फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dead body of a youth found hanging from a tree, screams erupt

Sant Kabir Nagar News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मची चीख-पुकार

Mon, 08 Jun 2026 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 08 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging from a tree, screams erupt

विज्ञापन
महुली। थाना क्षेत्र के ग्राम कलान में शनिवार की रात एक युवक का शव गांव के सिवान में एक पेड़ से लटका मिला, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव ले जाकर निकट स्थित कुआनो नदी के घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। खबर लिखे जाने तक घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी।
महुली थाना क्षेत्र के ग्राम कलान निवासी दीपक (22) मानसिक रूप से परेशान था। शनिवार की रात 8:00 बजे के लगभग शौच के लिए घर से निकला। गांव के सिवान में एक पेड़ से उसका शव गमछा के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजन उसे पेड़ से नीचे उतार कर घर ले आए और उसका अंतिम संस्कार गांव स्थित कुआनो नदी घाट पर देर रात 11:00 बजे कर दिया। वृद्ध पिता पलटन ने बताया कि उसके चार बेटों में सबसे छोटा बेटा दीपक था, जिसकी शादी नहीं हुई थी, कई महीने से उसके पेट में पथरी की शिकायत मिलने पर उसका इलाज गोरखपुर से किया जा रहा था। तीन महीने से वह इलाज को लेकर काफी परेशान रहता था, शनिवार की देर शाम रोज की तरह शौच के लिए बाहर निकला और गांव के सिवान में एक पेड़ से लटका मिला। सूचना पर उसे उठाकर घर ले आए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं, इसलिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed