{"_id":"660178ad402d420d130f5686","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-in-the-bushes-along-the-railway-line-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-111863-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव
Mon, 25 Mar 2024 06:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 25 Mar 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
- शहर के बगहिया मोहल्ले का निवासी है युवक,
- रेलवे की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में रविवार की रात एक युवक का शव बरामद हुआ। रेलवे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने की कोशिश की। युवक की पहचान शहर के बगहिया मोहल्ला निवासी अक्षय निषाद के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आरपीएफ को सूचना मिला कि पोल संख्या 536/24 पर एक शव पड़ा है। सूचना के बाद सहायक उप निरीक्षक मजहरूल हक अंसारी मौके पर पहुंचे। वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर की-मैन चंद्रबली भी मौजूद थे। जिनसे जानकारी लेने पर पता चला कि ट्रैक के निरीक्षण के दौरान शव को झाड़ियों में देखा। जिसकी सूचना पीडब्लूआई व स्टेशन मास्टर को दी।
वहां मौजूद लोगों से शव की पहचान कराई गई पर शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना के बाद चौकी प्रभारी बरदहिया बाजार एसआई पवन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तलाशी में मृतक के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जो बंद था। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाकर शव के पहचान की प्रयास शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान 22 वर्षीय अक्षय पुत्र बुधिराम निवासी बगहिया के रूप में हुई। जिसके बाद पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई।