फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dead body of a young man found in drains, fear of murder

नाले में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sun, 21 Aug 2022 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found in drains, fear of murder
सादिक अली (फाइल फोटो) - फोटो : KHALILABAD
नाले में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

- मगहर कस्बे के मोहनलालगंज में पाया गया शव
- सीओ सिटी, कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर कस्बा स्थित मोहनलालपुर में शनिवार रात एक युवक की लाश मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इसकी जांच एसओजी, क्राइम ब्रांच टीम व कोतवाली पुलिस ने शुरू कर दिया है।

चौकी इंचार्ज विजय दूबे ने बताया कि शनिवार रात करीब 11.30 बजे मोहनलालपुर मोहल्ले में स्थित माउंट वैली अकादमी के पास नाले में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। उन्होंने घटनास्थल पहुंचकर नाले में पड़े शव को आसपास के लोगों की मदद से बाहर निकलवाया। नाले में गिरे होने के कारण चेहरे व शरीर पर कीचड़ लगा हुआ था। पानी से साफ कराकर पहचान कराई गई। जिसकी पहचान नगर के मोहल्ला शेरपुर निवासी सादिक अली पुत्र असगर अली उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई। जिसे तत्काल एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवाकर इसकी सूचना परिजनों को भी दी गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संदिग्ध मौत को देखते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सूचना पर सीओ सिटी अंशुमान मिश्र के साथ क्राइम ब्रांच की टीम, एसओजी, कोतवाली पुलिस घटलास्थल पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस युवक की संदिग्ध मौत के बारे में विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। साथ ही उसी रास्ते पर लगभग 50 मीटर पश्चिम स्थित एक मकान में लगे सीसी टीवी से फुटेज खंगाले जा रहे हैं। चौकी इंचार्ज ने बताया कि जल्द ही युवक की मौत का फर्दाफाश कर लिया जाएगा। जबकि मृतक के पिता असगर अली ने बेटे के हत्या किए जाने की आशंका जताई है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed