फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dead body of a person found in Campierganj area, suspicion of murder

Sant Kabir Nagar News: कैंपियरगंज क्षेत्र में मिला शख्स का शव, हत्या की आशंका

Wed, 31 Jul 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 31 Jul 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a person found in Campierganj area, suspicion of murder
- भतीजे के मुताबिक सब्जी बेचने निकले थे, हाथ टूटा हुआ था
विज्ञापन

- मेंहदावल के विसौवा के रहने वाले
शव को घर उठा लाए परिजन, मेंहदावल पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा


संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के विसौवा गांव निवासी अधेड़ का कैंपियरगंज क्षेत्र के एक सीवान में संदिग्ध हालात में मृत अवस्था में पाया गया। सूचना पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। शव को घर उठा ले आए। मेंहदावल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटनास्थल कैंपियरगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जिसके चलते कोई विधिक कार्रवाई नहीं हो सकी है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
मृतक की पत्नी कोइली देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया किया कि सोमवार को पति चौथी साहनी (50) घर से गोरखपुर जनपद के थाना कैंपियरगंज के बलुआ चौराहा के लिए गए थे। शाम को सूचना मिली कि बलुआ गांव के सीवान में मृत अवस्था में पड़े हैं। उन्हें मृत अवस्था में ही घर पर लाया गया। मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

मेंहदावल पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। इधर पोस्टमार्टम हाउस पर चौथी साहनी के भतीजे शिवचरण का कहना था कि उसके चाचा चौथी साहनी सुबह सब्जी बेचने निकले थे और शाम को उनका शव मिला। उनका हाथ टूटा हुआ था। उसने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल रामकृपाल सिंह ने कहा कि स्वजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटनास्थल कैंपियरगंज थाना क्षेत्र है, इसलिए विधिक कार्रवाई संबंधित थाने से ही की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed