{"_id":"60450d5c8ebc3ec4ab1a6330","slug":"dead-body-found-in-kuvano-river-khalilabad-news-gkp3874778103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुआनो नदी में बोरे में मिली युवती की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुआनो नदी में बोरे में मिली युवती की लाश
विज्ञापन
कुआनो नदी में साखी पुल के पास बोरे में भरी महिला की लाश मिलने पर घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी। स?
- फोटो : KHALILABAD
कुआनो नदी में बोरे में मिली युवती की लाश
- युवती के शरीर पर चोट के नहीं है निशान
- शाम छह बजे में चरवाहों ने देखा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा / लोहरैया। क्षेत्र के कुआनो नदी पर बने सांखी पुल के पास रविवार शाम बोरे में रखी युवती की लाश मिली। युवती के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। चेहरे को मछिलयां नोच कर विभत्स बना दी है। इधर सूचना के बाद एसपी, सीओ और एसओ पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार शाम करीब छह बजे सांखी पुल केे पास नदी के किनारे पानी में बोरे में रखी लाश को चरवाहों ने देखा और शोर मचाया। सूचना पर आसपास के लोग पहुंच गए। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस बोरे को बाहर निकलवाई तो उसमें युवती की लाश मिली। बोरे में रखा लाल रंग का कपड़ा मिला। युवती के चेहरे को मछलियां नोच डाली थी। जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अंबरीष भदौरिया ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवती के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। इससे आशंका जताई जा रही है कि मौत के बाद युवती का किसी ने जल प्रवाह किया हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही पहचान करा ली जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जैसी स्थिति होगी आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।