{"_id":"6331ea1ad0a63c29745f0f5c","slug":"dc-mdm-dismissed-to-his-post-khalilabad-news-gkp4518897146","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी एमडीएम बर्खास्त, रजनीश को मिला प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी एमडीएम बर्खास्त, रजनीश को मिला प्रभार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी एमडीएम बर्खास्त, रजनीश को मिला प्रभार
- जिला समन्वयक पर अनियमितता और भ्रष्टाचार का है आरोप
- डीएम की संस्तुति पर बीएसए ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन (एमडीएम) को अनियमितता और भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त कर दिया गया है।
उनकी जगह जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ को जिला समन्वयक एमडीएम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह कार्रवाई डीएम की संस्तुति मिलने पर बीएसए ने की है।
बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि जिला समन्वयक एमडीएम धीरेंद्र प्रताप चंद की लगातार शिकायतें मिल रही थी। उन्होंने समय-समय पर नवीनीकरण की पत्रावली पर डीएम से अनुमोदन नहीं लिया और अग्रिम आदेश तक अपना नवीनीकरण करा लिया।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त इनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें मिली थी। इनके जरिए अधिकारियों को गुमराह करके शासकीय कार्य किया जा रहा था। इन सभी तथ्यों को संज्ञान में लेते हुए डीएम के अनुमोदन के उपरांत इनको जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई। इनके क्रियाकलापों की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
बीएसए ने बताया कि इनकी संविदा समाप्त होने के बाद जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ को तत्काल जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ यह भी निर्देश दिए गए हैं कि रसोईया के बकाया मानदेय, कनवर्जन कास्ट की रकम और खाद्यान्न को तत्काल स्कूलों पर भेजने की कार्रवाई करें। जिससे मध्याह्न भोजन योजना सुचारु रूप से संचालित हो सके।