{"_id":"6706c7b7f0c16924bb0f6ad4","slug":"dbr-and-cash-recovered-from-banks-mini-branch-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-122053-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बैंक के मिनी ब्रांच में चोरी हुआ डीबीआर और नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बैंक के मिनी ब्रांच में चोरी हुआ डीबीआर और नकदी बरामद
Wed, 09 Oct 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
महुली क्षेत्र के भगवानपुर पूर्वी में पीएनबी बैंक के मिनी ब्रांच में हुई थी चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के भगवानपुर पूर्वी में दस दिन पूर्व पीएनबी बैंक के मिनी ब्रांच में हुई चोरी के मामले में बुधवार को पुलिस ने पर्दाफाश करने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने ग्राहक सेवा केंद्र ऑपरेटर समेत दो को गिरफ्तार करके डीबीआर सिस्टम और नकदी बरामद किया है।
30 सितंबर की रात भगवानपुर पूर्वी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मिनी ब्रांच का ताला तोड़कर चोरों ने एक लाख चौसठ हजार रुपये नककी और डीबीआर सिस्टम उठा ले गए थे। इस मामले में मिनी ब्रांच में कार्य कर रहे ऑपरेटर आनंद शर्मा पुत्र अवधेश शर्मा निवासी नाथनगर बड़का पुरवा, दीपक दूबे पुत्र राम केश दूबे निवासी चवरिया के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने की पुष्टि हुई। उनके पास से चोरी गए डीबीआर सिस्टम और 53 हजार रुपये नगद बरामद हुआ है। पुलिस ने मामले में अभियोग पंजीकृत करके समस्त कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके आरोपी को संबंधित न्यायालय प्रस्तुत करके जेल भेज दिया है।