फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Day counting achievements t

समाजवादी विकास दिवस में गिनाई उपलब्धियां

Thu, 17 Mar 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Thu, 17 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Day counting achievements t
चेक, साइकिल दी गई। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर बुधवार को सभी ब्लाक मुख्यालयों पर समाजवादी विकास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, साइकिल आदि प्रदान किया। 
विज्ञापन

 नाथनगर ब्लाक परिसर में प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद मंत्री  कमाल अख्तर रहे ने कार्यक्रम के दौरान 588 कामगार मजदूरों को साइकिल देने के  साथ ही लोहिया आवास, वृद्धा, बिधवा, बिकलांग पेंशन एवं समाजवादी पेंशन का  स्वीकृति पत्र सौंपा। कैबिनेट मंत्री ने कहा  कि प्रदेश की सरकार ने प्रदेश के 60 लाख लोगों को पेंशन देने का कार्य कर  रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामनारायण यादव  ने भी संबोधित किया, जबकि पूर्व सांसद भालचंद यादव ने नाथनगर काली  मार्ग सहित अन्य सड़कों के निर्माण की मांग किया। इस अवसर पर केडी यादव, राजमन यादव, जिला  पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, ब्लाक प्रमुख शिवनाथ यादव, मुख्य विकास अधिकारी लालजी, जावेद खान, विनोद यादव, बालेन्दू यादव आदि उपस्थित रहे।  
विज्ञापन


खलीलाबाद ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख मनोज राय ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई, जबकि सपा नेता जयराम पांडेय ने कहा कि चार साल में प्रदेश सरकार ने विकास का नया कीर्तिमान स्थापित किया। सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। इस दौरान कई लाभार्थियों को चेक, साइकिल आदि वितरित किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ एवं डीसी मनरेगा विनय कुमार श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र वर्मा, शकुंतला यादव, रामनाथ चौरसिया आदि उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलहर में ब्लॉक प्रमुख राधिका निषाद मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।  खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री के प्रतिनिधि राधेश्याम यादव  ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का संदेश पढ़कर सुनाया। इस  दौरान आम आदमी बीमा योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी राजाराम यादव, विकास खण्ड के अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण अरशद अली सिद्दीकी, मेराजुलहक़, सुरेश बहादुर सिंह, एडीओ पंचायत महादेव प्रसाद,प्रेम नारायण  निषाद, प्रधान राजू सिंह सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी व जनप्रतिनिधि मौजूद  रहे।

सांथा ब्लाॅक मुख्यालय  पर आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र कुमार कन्नौजिया ने कहा की प्रदेश  की सपा सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जो वादा किये थे उसे चार साल में  ही पूरा कर दिया गया । इस अवसर पर सपा नेता अनवारुल हक , राम नयन यादव , बीडीओ सांथा सौरभ कुमार मिश्रा , महेंद राय , अभय सिंह , विनोद  पांडेय , लड्डन चौधरी , अखिलेश पांडेय , प्रमोद निषाद , गोपाल चौरसिया ,  विश्राम प्रसाद , विजय बहादुर पांडेय , निहालुद्दीन उपस्थित रहे। विकास खंड परिसर मे समाजवादी विकास दिवस  का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार रामजीवन ने की ।  


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नोडल अधिकारी उमाकांत शुक्ल रहे । वक्ताओं ने  प्रदेश सरकार के चार साल के कार्यकाल का बखान करते हुए कहा कि प्रदेश के  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव मे किये गये वादे एक - एक कर  पूरा कर दिये । महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी तबके के  विकास का खाका खीचा । मेंहदावल विकास खंड कार्यालय भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी राजबहादुर सिंह,  नायब तहसीलदार बलराम त्रिपाठी, बलराम गौड़,  लालजी  यादव, विनोद यादव, अब्दुलकलाम, शेषप्रताप सिंह, संजय सिंह, अरविंद पांडेय,  महेश पांडेय समेत अनेक लोग मौजूद रहे। हैंसर व पौली ब्लॉक परिसर में भी समाजवादी विकास दिवस मनाया गया। जहां वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed