{"_id":"645e8845eba2e15eb0024c04","slug":"daughter-in-law-killed-the-young-man-khalilabad-news-c-7-1-gkp1012-164353-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बहू से नजदीकी के शक में युवक की बाकी मार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बहू से नजदीकी के शक में युवक की बाकी मार कर हत्या
विज्ञापन
धनघटा/संतकबीरनगर। क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम बहू से नजदीकी के शक में ससुर ने युवक की बाकी से वार करके हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी बुजुर्ग फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देर रात पुलिस ने आरोपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरोप है कि रमेश का एक युवक के घर आना-जाना था। युवक के पिता को शक था कि उनकी बहू की रमेश से नजदीकी है। इसी वजह से युवक के पिता रमेश से चिढ़ते थे। शुक्रवार की शाम पांच बजे रमेश से युवक के पिता से कहासुनी हो गई। इसी दौरान बुजुर्ग ने बाकी से रमेश के गले पर प्रहार करके घायल कर दिया। रमेश को एक निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर प्रभारी एसओ शैलेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया आशनाई के चक्कर में हत्या की बात सामने आई है।